MrJazsohanisharma

Saraswati Puja 2023 | Vasant Panchami | Happy Saraswati Puja

Saraswati Puja 2023: वर्ष 2023 में Saraswati Puja 26 जनवरी दिन गुरुवार कोहोगी। सरस्वती पूजा के दिन इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग सहित 4 शुभ योग बन रहे हैं। इस बार सरस्वती पूजा वाले दिन गुरुवार देव गुरु बृहस्पति की पूजा और भारतीय गणतंत्र दिवस का भी दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी को सरस्वती पूजा के पर्व को मनाया जाता है। इसे शुभ समय को वसंत पंचमी कहा जाता है। इस पर्व को भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म के अनुसार माँ सरस्वती को ज्ञान और संगीत की देवी के रूप में पूजा जाता है। इस कारन माँ सरस्वती की पूजा विशेषकर शैक्षिणिक संस्थाओं जैसे स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

saraswati puja 2023 date

Saraswati Puja पर चार शुभ योग

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भटृट के अनुसार, इस वर्ष सरस्वती पूजा के दिन 26 जनवरी को 4  शुभ योग शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने रही हैं। रवि योग समय संध्या 06 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और 27 जनवरी को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक समाप्त होगी। रवि योग में सूर्य देव का विशेष प्रभाव होता है। सूर्य देव अमंगल को दूर कर भक्तों को शुभता प्रदान करते हैं। अतः इस बार सरस्वती पूजा के दिन मंगल की मंगल है। 

सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 06:57 बजे से शुरु होगी और यह  27 जनवरी को सुबह 07:12 बजे तक रहेगी। यह योग मानवों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी होता है। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल सिद्ध होते हैं। सरस्वती पूजा वाले दिन शिव योग सुबह से लेकर दोपहर 03:29 बजे तक रहेगी। इस योग में ध्यान, पूजा आदि का महत्व होता है। इसके बाद से सिद्ध योग शुरू होगा और यह पूरी रात्रि तक मान्य होगा। सिद्ध योग भी शुभ योगों में से एक माना जाता है। 

Saraswati Puja मुहूर्त 2023

इस वर्ष सरस्वती पूजा का मुहूर्त शिव योग में होने के कारन यह अत्यंत मंगलकारी दिन साबित होगा।  आप 16 जनवरी को सुबह 07:12 बजे से सरस्वती पूजा कर सकते हैं।  इस दिन पूजा मुहूर्त का समापन दोपहर 12:34 बजे तक हो जाएगी। सनातनी धर्म में पूजा के लिए सही मुहूर्त का विशेष स्थान होता है। यदि पूजा का समापन मुहूर्त के समय पर ही तो ही इसे कल्याणकारी माना जाता है। 

Vasant Panchami 2023 मुहूर्त

यही हिंदू कैलेंडर की बात करें तो 25 जनवरी को दोपहर 12:34 बजे से माघ शुक्ल पंचमी तिथि लग जाएगी और यह तिथि 26 जनवरी को सुबह 10:28 बजे तक रहेगी। हम आपके इस वर्ष की सरस्वती पूजा के लिए मंगल कामना करते है। सरस्वती पूजा से संबधित कुछ विशेष पढ़ने या जानने के लिए निचे दिए गए लिंक को देखें। 

Read More

Post a Comment

Previous Post Next Post